Use Mobile Internet On Your Computer Laptop In Hindi

हेल्लो दोस्तों जैसा की आपको पता हैं आज के इस पोस्ट में हम आपको अपने कंप्यूटर में इन्टरनेट चलाना सिखाएँगे | जिससे की आप अपने कंप्यूटर में इन्टरनेट का लुफ्त उठा पाएँगे | दोस्तों हमारा आज का यह पोस्ट उन सभी लोगों के लिए पढ़ना बहुत ज़रूरी है, जोकि अपने कंप्यूटर में इंटरनेट चलाना चाहते हैं | क्योंकि आज के इस पोस्ट में हम आपको दो आसान तरीकों द्वारा अपने कंप्यूटर में नेट चलाना सिखाएँगे | तो दोस्तों यदि आप यह सीखना चाहते हैं तो फिर हमारी इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ें | क्योंकि आज के समय में इन्टरनेट कितना ज़रूरी हो गया है यह आप सभी लोग जानते ही हैं |
2 आसान तरीकों से चलाएँ अपने कंप्यूटर में नेट -
1) मोबाइल फ़ोन के ज़रिए -
अपने Mobile Phone के ज़रिए आप 2 आसान तरीकों से अपने कंप्यूटर में इन्टरनेट चला सकते हैं |
a) USB Tathering के ज़रिए -
अपने कंप्यूटर में USB Tathering के ज़रिए नेट चलाने के लिए आपको अपने मोबाइल को USB Cable की मदद से अपने कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करना होगा | फिर उसके बाद आपको Mobile Data को On करके USB Tathering को On करना होगा |
अपने Mobile में USB Tathering Option को On करने के लिए आप निचे दिए कुछ आसान से स्टेप्स को Follow कर सकते हैं -
Step 1. सबसे पहले आपको अपने Mobile को USB Cable के ज़रिए अपने कंप्यूटर के साथ Connect करना होगा |
Step 2. Mobile को USB Cable के ज़रिए कनेक्ट करने के बाद आपको अपने मोबाइल की Settings में जाना होगा |

Step 3. Mobile Settings में जाने के बाद आपको Wireless & Networks में More Option पर Tap करना होगा |

Step 4. उसके बाद आपको USB Tathering Option को On करके अपने Mobile Data को भी On करना होगा |

Step 5. अपने मोबाइल में USB Tathering और Mobile Data को On करते ही आपके कंप्यूटर में नेट चलने लग जाएगा |

2) मोबाइल में Hotspot Create करके -
Mobile Hotspot द्वारा इन्टरनेट चलाने के लिए आपके पास Wi-Fi Adapter का होना बहुत ज़रूरी है | क्योंकि इसके ज़रिए ही आप अपने कंप्यूटर को मोबाइल के Wi-Fi Hotspot के साथ कनेक्ट कर पाएँगे | Mobile Hotspot Create करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें |
Step 1. सबसे पहले आपको अपने Mobile Phone में Internet को On करके Mobile की Settings में जाना होगा |

Step 2. Mobile की Settings में जाने के बाद आपको Portable Hotspot Option पर Tap करना होगा |

Step 3. उसके बाद अगली स्क्रीन में आपको Potable Wi-Fi Hotspot पर Tap करके एक Hotspot Create करना होगा |

अब आपका मोबाइल Wi-Fi Hotspot में बदल जाएगा और फिर आप उससे अपने कंप्यूटर को कनेक्ट कर सकते हैं |
Step 4. अब आपको अपने कंप्यूटर को Wi-Fi द्वारा अपने मोबाइल के Wi-Fi Hotspot के साथ कनेक्ट करना होगा |

Mobile Hotspot से Connect करने के लिए आपको Wi-Fi के Name पर Tap करके उसका Password डालना होगा |
Step 5. Mobile Wi-Fi Hotspot का Name और Password आपको Set up Wi-Fi Hotspot के अंदर दिख जाएगा |

तो दोस्तों इन दोनों तरीकों से आप बड़ी आसानी से अपने मोबाइल फ़ोन के ज़रिए अपने कंप्यूटर में इन्टरनेट चला सकते हैं |
how to use Mobile Internet On Your Computer.
Source: How to Hindi
___________________________________________________________________________________
___________________________________________________________________________________

2 Comments
godd
ReplyDeletethanks 😊
DeleteYou Can Contact on WhatsApp - 9509503477