vanpal vanrakshak forester guard Bikaner City old paper set

vanpal vanrakshak forester guard old paper set
 आज की यह पोस्ट उन उम्मीदवारों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है जिन्होंने पिछले साल आई भर्ती RSMSSB Forest Guard and Forester में फॉर्म भरा है क्योंकि बहुत से स्टूडेंट को इस एग्जाम के बारें में जानकारी है लेकिन उन्हें इस बारें में जानकारी नहीं है कि इस एग्जाम का पेपर कैसा आता है. इस वजह से सभी उम्मीदवार इस एग्जाम के पुराने पेपर्स को विभिन्न वेबसाइट पर उन्हें अभी तक कोई भी ऐसा पेपर नहीं मिला है. इसलिए हम आपके लिए forest guard और forester previous year question paper को लेकर आए है। जो आपको इस एग्जाम के पेपर्स के पैटर्न, सिलेबस और इस एग्जाम का लेवल क्या होता है , के बारें में सभी जानकारी दे देंगे। इसलिए आप इन पेपर्स को पढ़ें और साथ ही अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।


RSMSSB Forest Guard और Forester के लिए एग्जाम फॉर्म भरने की शुरुआत 8th December 2020 से हुई थी. इन दोनों ही पोस्टों के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख को बाद में बढ़ाकर  22 January 2021 कर दिया गया था. इस एग्जाम के लिए  बहुत से फॉर्म भरें गए और इस वजह से जो भी उम्मीदवार इस एग्जाम को पास कर इन नौकरी कजो पाना चाहता है, उन्हें इन दोनों एग्जाम के पुराने पेपर्स को जरूर पढ़ना चाहिए।

 

Bikaner City Forest Guard old Paper Set 2016

 

 1. लन्दन किस नदी के किनारे स्थित है

(1) थेम्स

(2) नील

(3) डेन्यूब

(4) उक्त में से कोई नहीं 

 

2. निम्न में से कौन-सा राज्य सभी ओर से भूमिबद्ध है ?

 (1) महाराष्ट्र

 (2) गुजरात

 (3) आंध्रप्रदेश

 (4) छत्तीसगढ़

 

3. तेरह ताली का नृत्य किस अवसर पर किया जाता है:

(1) केला देवी के मेले में

(2) रामदेवजी के मेले में

(3) तेजाजी के मेले में

(4) इनमें से कोई नहीं 

 

व्याख्या:- तेहरताली नृत्य राजस्थान में कामड़ जाति की महिलाओं एवं पुरूषों द्वारा बाबा रामदेव की आराधना में डीडवाना, पोकरण, पातरण गांव (पाली) उदयपुर में तेरह मंजीरों की सहायता से तेरह भंगिमाओं के साथ नृत्य किया जाता है। प्रमुख कलाकार- माँगीबाई, मोहनी, नारायणी, लक्ष्मणदास कामड़ आदि। 

 

4. राष्ट्रीय ध्वज में कितने स्पोक होते हैं

(1) 24

(2) 30

(3) 20

(4) 25

 

व्याख्या:- भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 का अपनाया गया। ध्वज की सफेद पटटी के बीच में नीले रंग का एक चक्र है जिसमें 24 तीलियां है। 24 तीलियां (दो तिलिया के बीच 15 डिग्री का) जो कि 24 घंटे का द्योतक है।

5. महाराणा प्रताप मुगल सेना से बचकर निम्न में से किस स्थान पर छिपे थे? (1) दक्षिण भारत

(2) छांछन की पहाड़ियों में

(3) मालवा में

(4) इनमें से कोई नहीं

 

6. रेशम उत्पादन से संबंध रखने वाले पौधे का नाम है:

(1) कपास  

(2) शहतूत

(3) अमलतास

 (4) आम 

 

5. सीतामाता वन्यजीव अभ्यारण्य मुख्यतः किस वन्य जीव के लिए प्रसिद्ध है

 (1) शेर

 (2) उड़न गिलहरी

 (3) भालू

 (4) काला हिरण

 

 व्याख्या:- सीतामाता अभयारण्य- प्रतापगढ़, उदयपुर चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित के अभयारण्य पीले रंग की उड़ने वाली गिलहरी के लिए प्रसिद्ध है। यह सर्वाधिक जैव विविधता वाला अभयारण्य है। इसमें सागवान के वृक्ष भी पाये जाते है। यहाँ एण्टीलॉप प्रजाति का चौसिंगा हिरण पाया जाता है।

 

8. राजस्थान में पैट्रोल रिफाइनरी कहां लगाई जाने वाली है:

(1) लीलाला

(2) बायतू

(3) पचपदरा

(4) बाड़मेर

 

व्याख्या:- HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड, पचपदरा में स्थापित की जा रही है। 43129 करोड़ इस परियोजना में HPCL की भागीदारी 74% तथा राज्य सरकार का शेयर 26% है। 

 

9. भारत में बाघ परियोजना कब शुरू की गई। 

(1) 1970 में

(2) 1971 में

(3) 1972 में

(4) 1973 में

 

व्याख्या:- भारत में बाघ परियोजना की शुरूआत 7 अप्रैल, 1973 को हुई। वर्तमान में देश में 50 बाघ परियोजना चल रही है। 

 

10. पक्षियों को महत्व देने वाली कौन-सी शैली है?

(1) जयपुर शैली

(2) बूंदी शैली

(3) उदयपुर शैली

(4) देवगढ़ शैली 

 

व्याख्या:- बूंदी चित्रशैली में पशु-पक्षियों का श्रेष्ठ चित्रण हुआ, इस कारण यह पशु-पक्षी चित्र शैली कहलाती है। राजा उम्मेद सिंह (1748-71) का काल बूंदी शैली का उत्कृष्ट काल माना जाता है।

 

 

11. प्रकाश का विलोम है

(1) सूर्य

(2) चन्द्रमा

(3) अंधेरा

(4) उजाला

 

12. विश्व की सबसे गहरी समुद्री गर्त कौन-सी है?

(1) नार्टहन

(2) चैलन्जर

(3) मैनहटन

(4) रिचार्ड्स

 

व्याख्या:- मारियाना गर्त विश्व का प्रमुख बहुत ही गहरा महासागरीय गर्त है। गर्त की अधिकतम गहराई चेलेंजर डीप कहलाती है जो 10,994 मीटर गहरा है।

 

13. वास्को गामा ने भारत में पहली बार कब कदम रखा-

(1) 1398 .

(2) 1498 .

(3) 1598 .

(4) इनमें से कोई नहीं

 व्याख्या:- वास्कोडिगामा 1498 में कालिकट बंदरगाह आया। इस समय वहां जमोरिन शासक था। वास्कोडिगामा अफ्रीका के दक्षिण कोने (केप ऑफ गुड होम) होते हुए भारत पहुंचा।

 

14. वन्दे मातरम के रचियता कौन हैं

(1) रविन्द्रनाथ टैगोर

(2) बंकिम चन्द्र चटर्जी

(3) अरविन्द घोष

(4) सुमित्रानन्दन पन्त

 

15. 'ऊंट के मुंह में जीरा' का अर्थ है:

(1) अत्यंत कम

(2) बहुत अधिक

(3) कुछ भी नहीं

(4) इनमें से कोई नहीं

 

16. 'घी के दिये जलाना' का अर्थ है-

(1) प्रकाश करना

(2) अंधेरा दूर करना

(3) खुशी मनाना

(4) इनमें से कोई नहीं

 

17. गदर पार्टी का नेता कौन था ?

(1) भगत सिंह

(2) लाला हरदयाल

(3) बाल गंगाधर तिलक

(4) वी.डी. सवरकर

व्याख्या:- गदरपार्टी भारत को अंग्रेजों की पराधीनता से मुक्त कराने के उद्देश्य से बना एक संगठन था। इसे 15| जुलाई 1913 को सैन फ्रांसिस्को नगर (USA) में बनाया गया। लाला हरदयाल, सोहनसिंह भकना आदि प्रमुख सदस्य थे।

 

18. निम्न समीकरण में x का मान होगा:

 

20. एक घड़ी 320 रूपए में खरीदी गई। अब उसे कितने में बेचा जाए कि उस पर 12.5 प्रतिशत का लाभ हो

(1) 360 रू.

(2) 500 रू.

(3) 430 रू.

(4) 270 रू.

  

 21. फ्रांस की राजधानी का नाम क्या है ?

(1) पैरिस

(2) लंदन

(3) मॉस्को

(4) रोम

 

22. कोई धन 12 वर्षों में अपने से दोगुना हो जाता तो कितने समय में वही धन अपने तिगुना हो जाएगा ?

(1) 28 वर्ष

(2) 18 वर्ष

(3) 20 वर्ष

(4) 24 वर्ष

 

23. एक पिता की आयु पुत्र की आयु से दुगनी है। 20 वर्ष पूर्व पिता की आयु पुत्र की आयु से 12 गवाह पिता की वर्तमान आयु क्या है?

 (1) 32 वर्ष

 (2) 45 वर्ष

 (3) 44 वर्ष

 (4) 52 वर्ष

 

24. सुरेश तथा वरूण की आयु का अनुपात 3 : 5 है तथा इनकी आयु का योग 80 वर्ष है। 10 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात क्या होगा ?

(1) 1 : 2

(2) 3 : 5

(3) 2 : 3

(4) 3 : 2

 

25. लोंगोवाला की लड़ाई किस जिले में हुई

(1) बाड़मेर

(2) जैसलमेर

(3) बीकानेर

(4) इनमें से कोई नहीं

 

 व्याख्या:- लोंगोवाला की लड़ाई 1971 में जैसलमेर जिले के लोंगेवाला में लड़ी गयी जिसमें 120 भारतीय सैनिकों ने 3000 पाकिस्तानी सैनिकों को हराया था। लोंगोवाला को पाकिस्तानी टैंकों का कब्रिस्तान कहते हैं।

 

26. BITS कहां स्थित है

 (1) जयपुर

 (2) जैसलमेर

 (3) झुंझुनूं

 (4) जोधपुर

 

व्याख्या:- BITS बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऑफ साइंस- पिलानी, झुंझुनूं जिले में स्थित है।

 

27. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?

(1) भरतपुर

(2) सवाइमाधोपुर

(3) धौलपुर

(4) करौली

 

व्याख्या:- केवलादेव घना पक्षी विहार भरतपुर में स्थित है। 1956 में स्थापित इस विहार को राष्ट्रीय दर्जा 26 अगस्त, 1981 में दिया गया। 1985 में इसे यूनेस्को की प्राकृतिक विश्व धरोहर में शामिल किया गया। यह गोल्डन ट्राइंगल (दिल्ली-आगरा-जयपुर) NH-11 पर स्थित है.

 

28. जसवंत थड़ा कहां है?

(1) जयपुर

(2) जोधपुर

(3) जैसलमेर

(4) उदयपुर

 

व्याख्या:- जोधपुर में स्थित जसवंत थडा-राजा सरदार सिंह द्वारा महाराजा जसवंत सिंह की याद में सफेद संगमरमर से निर्मित शाही स्मारक है।

 

29. पनामा नहर किन दो महासागरों को जोड़ती है

 

(1) प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर

(2) प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर

(3) हिन्द महासागर और अटलांटिक महासागर

(4) प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर

 

व्याख्या:- पनामा नहर प्रशान्त महासागर अटलांटिक महासागर को जोड़ती है। यह नहर 72 किमी. लम्बा 90 मी. चौड़ी है।

 

30. 'ग्रेट वैरियर रीफ' किस महाद्वीप के समीप है?

 

(1) ऑस्ट्रेलिया

(2) एशिया

(3) अफ्रीका

(4) उत्तरी अमेरिका

 

31. विश्व ओलम्पिक 2016 में कहां खेले जाएंगे ?

(1) रियो डी जनेरियो

(2) पैरिस

(3) पर्थ

(4) कैनबेरा

 

32. फिनलैण्ड की राजधानी का नाम क्या है?

(1) हैलसिंकी

(2) ओसलो

(3) कोपेनहेगन

(4) वियेना

 

 33. पानीपत की पहली लड़ाई कब हुई ?

(1) 1516

(2) 1526

(3) 1556

(4) 1576

 

 व्याख्या:- पानीपत की प्रथम लड़ाई 1526 में बाबर की सेना तथा दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी की सेना के मध्य लड़ा गया था। पानीपत (हरियाणा) में लड़े गये युद्ध में बाबर विजयी रहा।

 

34. दिल्ली में 'कॉमनवैल्थ गेम्स' कब हुए ?

 (1) 2009

 (2) 2010

(3) 2011

(4) 2012

 

35. राजस्थान का वह एकमात्र मंदिर जहां चूहे बहुत अधिक मात्रा में निवास करते हैं ?

(1) करणी माता मंदिर

(2) जीण माता मंदिर

(3) करौली की देवी

(4) शाकम्भरी देवी

 

व्याख्या:- करणी माता का मन्दिर बीकानेर के देशनोक में स्थित है। इस मन्दिर को चूहों का मन्दिर भी कहा जाता है। यहां पाये जाने वाले सफेद चूहे काबा कहलाते है।

36. राजस्थान के राष्ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई सबसे अधिक है ?

  

(1) राष्ट्रीय राजमार्ग 15

(2) राष्ट्रीय राजमार्ग 12

(3) राष्ट्रीय राजमार्ग 89

(4) राष्ट्रीय राजमार्ग 17

 

व्याख्या:- राजस्थान में सर्वाधिक लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग 15 है। यह पठानकोट से समख्याली (गुजरात) तक जाता है। राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर तक विस्तृत है।

 

37. जूनागढ़ दुर्ग का निर्माण किस राजा ने करायाः-

 

(1) महाराजा रायसिंह

(2) महाराजा जय सिंह

(3) महाराजा मान सिंह

(4) महाराजा ईश्वरी सिंह

 

व्याख्या:- महाराजा रायसिंह ने 1589 से 1593 तक जूनागढ़ दुर्ग का निर्माण करवाया और मुंशी देवी प्रसाद ने रायसिंह को राजपूताने का कर्ण कहा है।

 

 

38. जोड़बीड़ कंजरवेशन रिजर्व कहां है:

 

(1) बीकानेर में

(2) पाली में

(3) नागौर में

(4) जैसलमेर में

 

 

 39. हाल ही में प्रदेश के वन मंत्री ने मरुधरा बायोलाजिकल पार्क का शिलान्यास किया।

 

(1) जोधपुर में

(2) पाली में

(3) बीकानेर में

(4) सिरोही में

 

40. "ताल छापर" अभ्यारण्य किस जिले में स्थित है:-

(1) सीकर

(2) जोधपुर

(3) चुरू

(4) बीकानेर

 

41. जूनागढ़ दुर्ग का पुराना नाम क्या था?

(1) मेहरानगढ़

(2) चिन्तामणि

(3) लोहागढ़

(4) इनमें से कोई नहीं

 

42. भैंसरोड गढ़ अभ्यारण्य किस जिले में स्थित है ?

(1) चित्तौड़गढ़

(2) बाँरा

(3) उदयपुर

(4) कोटा

 

 43. सामान्यतः वायुमण्डलीय दाब होता है-

  

(1) 760 से.मी. पारा स्तम्भ

(2) 1.013x104डाइन से.मी2.

(3) 1.013x106 न्यूटन/मीटर2

(4) 760 मिलीमीटर पारा स्तम्भ

 

44. सड़क पर चलने की अपेक्षा बर्फ पर चलना कठिन है क्योंकि

(1) बर्फ, सड़क से सख्त होती है।

(2) सड़क, बर्फ से सख्त होती है।

(3) जब हम अपने पैर से धक्का देते हैं तो बर्फ कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करती।

(4) बर्फ में सड़क की अपेक्षा घर्षण कम होता है।

 

45. प्राकृतिक गैस में मुख्यतः होता है

 

(1) एथेन

(2) मेथेन

(3) प्रोपेन

(4) ऐसीटिलीन

 

46. सोने के आभूषण बनाने के लिए जो धातु मिश्रित की जाती है, वह है-

(1) जिंक

(2) आइरन

(3) सिल्वर

(4) कॉपर

 

47. जल का अधिकतम घनत्व होता है, लगभग-

 

(1) -4°C पर

(2) 4k पर

(3) 4°F पर

(4) 4°C पर

 

48. भारत का एकमात्र शीत मरूस्थल है-

 

(1) लद्दाख

(2) पूर्व कामंग

(3) लाचेन

(4) चम्बा

 

व्याख्या:- लद्दाख को भारत का कोल्ड डेजर्ट यानी ठण्डा रेगिस्तान भी कहा जाता है। सर्दियों में यहाँ का  तापमानसे 28° के बीच होता है। जबकि गर्मियों में 3 डिग्री से 30 डिग्री के बीच होता है।

 

49. भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को सर्वप्रथम कब स्वीकार किया ?

 

 (1) 22 जुलाई, 1947

(2) 23 जुलाई, 1947

(3) 25 जुलाई, 1947

(4) इनमें से कोई नहीं

 




50. राज्यसभा के लिए न्यूनतम आयु है

 

(1) 25 वर्ष

(2) 21 वर्ष

(3) 30 वर्ष

(4) 35 वर्ष

 

व्याख्या:- न्यूनतम आयु-

                 राज्यसभा - 30 वर्ष       लोकसभा - 25 वर्ष

                 राज्यपाल - 35 वर्ष         राष्ट्रपति - 35 वर्ष


 आप ऐसे पेपर हमारी वेबसाइट www.Loexam.com पे ऑनलाइन एग्जाम देके PDF Download kr skte hain 

 

Download PDF




forest guard question paper 2016 pdf

vanrakshak old paper

forest guard question paper pdf download

vanrakshak paper 2016 pdf

forest guard question paper 2016 pdf download

forest guard question paper 2016

forester previous year question paper pdf

forest guard question papers in hindi pdf

Post a Comment

0 Comments